फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Discussion held on Independence Day preparations.

Pauri News: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों पर हुई चर्चा

Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on Independence Day preparations.
फोटो
विज्ञापन

श्रीनगर। आगामी 15 अगस्त को श्रीनगर के गोला बाजार में स्वतंत्रता दिवस समारोह होगा। इसकी तैयारियों पर नगर निगम सभागार में बैठक हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई, जो तिरंगा थीम पर आधारित होगा। बैठक में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू, पार्षद और निगम अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। प्रत्येक विद्यालय एक ही आयु वर्ग के विद्यार्थियों के साथ प्रतियोगिता में भाग लेगा। विद्यालय झांकी और परेड में हिस्सा ले सकेंगे, जिसमें 33 छात्र-छात्राओं का दल होगा। महापौर आरती भंडारी ने बच्चों के लिए पेयजल और अल्पाहार सहित आवश्यक सुविधाओं के निर्देश दिए। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर बताया। नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी खिर्सू अश्वनी रावत और सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed