फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The corporation has handed over the responsibility of user charges to women's groups.

Pauri News: निगम ने महिला समूहों को सौंपी यूजर चार्जेज की जिम्मेदारी

Thu, 06 Aug 2026 05:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 06 Aug 2026 05:14 PM IST
विज्ञापन
The corporation has handed over the responsibility of user charges to women's groups.
फोटो
विज्ञापन

कार्यक्रम में महिलाओं को वर्क ऑर्डर किए जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर ने नगर निगम क्षेत्र में यूजर चार्जेज (डोर-टू-डोर कलेक्शन) का कार्य महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंप दिया है। मेयर आरती भंडारी की पहल पर नगर निगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजीकृत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को औपचारिक रूप से कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) वितरित किए गए। अब नगर निगम क्षेत्र में घर-घर जाकर यूजर चार्जेज संग्रहण का कार्य स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं करेंगी।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कार्य की जिम्मेदारियों, संग्रहण प्रक्रिया, नागरिकों से संवाद और पारदर्शी व्यवस्था के बारे में जानकारी दी गई। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण केवल नारों से नहीं, बल्कि अवसर देने से संभव होता है। इससे महिलाओं को नियमित रोजगार का अवसर मिलेगा। वहीं नगर निगम की व्यवस्था, जनसहभागिता और राजस्व संग्रहण प्रणाली को भी नई मजबूती प्राप्त होगी। इस मौके पर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार सहित विभिन्न महिला समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed