सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Arpan from Pauri secured the first rank in cycling.

Pauri News: पौड़ी के अर्पण ने साइकिलिंग में प्राप्त की प्रथम रैंक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 21 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Arpan from Pauri secured the first rank in cycling.
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय निवासी अर्पण चिटकारिया ने वीर बाल दिवस -2025 के तहत हुई साइकिलिंग प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की है। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम बीते 17 जनवरी को घोषित हुए। जबकि प्रतियोगिता बीते 21 से 28 दिसंबर को आयोजित हुई थी।
Trending Videos

17 वर्षीय अर्पण ने बताया कि क्लब की ओर से वीर बाल दिवस 2025 के तहत ऑल इंडिया स्तर की ओपन वर्ग में साइकिलिंग, रनिंग और वॉक प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से आयोजित समारोह का यह चौथा संस्करण था जिसमें अर्पण ने ओपन वर्ग की साइकिलिंग प्रतियोगिता के अधिकतम 70 किमी दूरी तय कर प्रथम रैंक प्राप्त की। यह दूरी उन्होंने 22.09 घंटे में हासिल की। प्रतियोगिता के तहत ऑनलाइन माध्यम से मॉनिटरिंग हुई। प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर 150 से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं पर हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed