सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Badminton Court Inaugurated at Kandoliya Indoor Stadium

Pauri News: कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
Badminton Court Inaugurated at Kandoliya Indoor Stadium
कंडोलिया इंडोर  स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट  का  रिबन काटकर शुभारंभ करते विधायक  राजकुमार पोरी।
विज्ञापन
कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

पौड़ी। कंडोलिया इंडोर स्टेडियम के बहुप्रतीक्षित बैडमिंटन कोर्ट का सोमवार को विधायक राजकुमार पोरी और जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कोर्ट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को समर्पित किया गया। विधायक पोरी ने कहा कि स्टेडियम का सौंदर्यीकरण उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूरा किया गया है। उन्होंने खिलाड़ियों और नागरिकों से परिसर के संरक्षण में सहयोग की अपील की। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान आने वाली समस्याओं को देखते हुए आवश्यक सुधार कार्य कराए गए हैं। इससे उन्हें बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जिला खेल अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि स्टेडियम में वुडन फ्लोर मैटिंग, पॉलिशिंग, वॉल पेंटिंग, विद्युत व्यवस्था समेत विभिन्न मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं। इससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण में अभ्यास व प्रतियोगिताओं की सुविधा मिलेगी। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, डीएसटीओ राम सलोने, डीटीओ खुशाल सिंह नेगी, रीप परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed