फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Bank loan camps to be held from August 11 to 27

Pauri News: 11 से 27 अगस्त तक लगेंगे बैंक ऋण शिविर

Sat, 08 Aug 2026 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Bank loan camps to be held from August 11 to 27
पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण मिलेगा। स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियों के लिए यह ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए जनपद के सभी विकासखंडों में 11 से 27 अगस्त तक विशेष ऋण शिविर आयोजित होंगे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों को निर्देश दिए। उन्होंने शिविरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने को कहा। जोशी ने यह भी कहा कि प्रत्येक पात्र स्वयं सहायता समूह तक ऋण सुविधा पहुंचाई जाए। उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का माध्यम हैं। ये ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करते हैं। लंबित ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण प्राथमिकता है। इन शिविरों में ऋण स्वीकृति, वितरण और बैंकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed