{"_id":"69c3e83daedec86be70bb166","slug":"beautification-work-of-madho-singh-bhandari-fair-site-started-in-maletha-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121335-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: मलेथा में माधो सिंह भंडारी मेला स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: मलेथा में माधो सिंह भंडारी मेला स्थल का सौंदर्यीकरण कार्य शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विधायक विनोद कंडारी ने किया शिलापट्ट का अनावरण
89.72 लाख की लागत से होगा निर्माण
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के मलेथा गांव स्थित वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी मेला स्थल के विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया। मुख्य अतिथि देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने शिलापट्ट का अनावरण कर कार्यों की शुरुआत की। राज्य सेक्टर योजना वर्ष 2025-26 के तहत 89.72 लाख की लागत से मेला स्थल का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि मलेथा स्थित वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी मेला स्थल न केवल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि यह क्षेत्र की पहचान का प्रमुख केंद्र भी है। इस स्थल के विकास से यहां होने वाले मेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को नई पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कहा कि मलेथा में वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी के स्थल के सौंदर्यीकरण कार्य के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग, अस्थायी प्रखंड घनसाली, टिहरी को कार्यदायी संस्था को नामित किया गया है। निर्माण कार्य के तहत माधो सिंह भंडारी के नाम का मुख्य गेट, रास्तों पर इंटरलॉकिंग टाइल्स, रेलिंग का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत, चंदन सिंह राणा, शूरवीर सिंह राणा, प्रवीन महर, अमित नेगी, गणेशी देवी, सरिता देवी, आशा पैन्यूली, अनीता सिलवाल, रामेश्वरी कैंतुरा, सुशीला देवी, सोहन सिंह, देवेंद्र बलूनी, रविंद्र आदि मौजूद रहे।
Trending Videos