फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CM Dhami visits srinagar inaugurates and lays foundation stones for development projects at shriyantra tapu

श्रीनगर गढ़वाल: सीएम धामी का दौरा, श्रीयंत्र टापू में नगर निगम के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास

Sat, 31 Oct 2026 12:20 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल।
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल। Published by: Renu Saklani Updated Sat, 31 Oct 2026 12:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीयंत्र टापू में उन्होंने नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

विज्ञापन
CM Dhami visits srinagar inaugurates and lays foundation stones for development projects at shriyantra tapu
श्रीनगर में सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम श्रीनगर गढ़वाल के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में करीब 9.13 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास, शुभारंभ और भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इससे शहर में कूड़ा निस्तारण, पार्कों के सौंदर्यीकरण, यातायात और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी सुविधाओं को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन


इन विकास कार्यों के लिए नगर निगम की महापौर आरती भंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था। नगर निगम के अंतर्गत कुल ₹9,13,26,701 की अनुमानित लागत से विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


ये प्रमुख विकास कार्य हुए शामिल
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के तहत ₹6,24,42,187 की लागत से निर्मित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग एंड डिस्पोजल फैसिलिटी (सैनिटरी लैंडफिल) का लोकार्पण किया गया। वहीं, स्व. रणजीत सिंह भंडारी वाटिका में ₹88,33,000 की लागत से बनने वाले प्रथम रेन वाटर हार्वेस्टिंग पार्क का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों की सुविधा के लिए ₹22,48,514 की लागत से नगरीय सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया गया। वार्ड संख्या दो सेम गांव में प्रेम बाबा जी के आश्रम से सेम मोड़ तक ₹22,51,000 की लागत से मार्ग पक्कीकरण एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।

ये भी पढ़ें...रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग


इसके अलावा ₹10,95,000 की लागत से निर्मित लक्ष्मीनारायण पार्क का लोकार्पण, ₹9,50,000 की लागत से स्थापित ईवी चार्जिंग स्टेशन का लोकार्पण तथा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर ₹3,35,000 की लागत से निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया।

श्रीनगर गोला बाजार स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1,31,72,000 की लागत से भूमि पूजन भी किया गया। नगर निगम के इन विकास कार्यों से शहर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed