सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Concerns Raised Over Bed and Treatment Facilities at AIIMS Rishikesh

Pauri News: एम्स ऋषिकेश में बेड और उपचार व्यवस्था पर उठे सवाल, सीएम धामी ने लिया संज्ञान

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 15 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Concerns Raised Over Bed and Treatment Facilities at AIIMS Rishikesh
विज्ञापन
मुकेश चंद्र आर्य

पौड़ी। पौड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहाड़ के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश प्रबंधन से वार्ता की जाएगी। उन्होंने सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की भी बात कही। हाल ही में चमोली के देवाल क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया था। परिजनों का आरोप है कि बेड उपलब्ध न होने के कारण मरीज को वापस लौटा दिया गया, जिसके बाद उसे जौलीग्रांट हिमालयन अस्पताल ले जाना पड़ा। वहीं, पौड़ी के कोट ब्लॉक स्थित विकासखंड कार्यालय के वरिष्ठ सहायक भरत सिंह भंडारी (55), जो 29 मई को 78 प्रतिशत झुलस गए थे, उन्हें जिला अस्पताल से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। एम्स में बर्न वार्ड न होने के कारण उन्हें इंद्रेश अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद एम्स ऋषिकेश में बेड उपलब्धता और गंभीर मरीजों के उपचार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है।

- गुलदार की समस्या होगा वैज्ञानिक तरीके से समाधान : सीएम
- जिला मुख्यालय और आस पास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ती गुलदार की दहशत लाेगों के लिए चिंता का सबब बनीं हुई है। बीते नवंबर से लेकर अभी तक पौड़ी मुख्यालय के आस पास के क्षेत्रों में गुलदार ने सात लोगों को मार डाला। सीएम धामी से पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुलदार, भालू, बंदरों की समस्या चिंताजनक है। उन्होंने गुलदार के हमलों में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया। कहा कि वन विभाग और विशेषज्ञों से इसके समाधान के लिए योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed