{"_id":"6a2fea217561037517075969","slug":"congress-and-bjp-eye-the-trade-associations-youth-teamcongress-and-bjp-eye-the-trade-associations-youth-team-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123552-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: व्यापार सभा की युवा टीम पर कांग्रेस-भाजपा की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: व्यापार सभा की युवा टीम पर कांग्रेस-भाजपा की नजर
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
-विधानसभा चुनाव से पहले नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को साधने की कोशिश, तेज चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
सत्य प्रसाद मैठाणी
श्रीनगर। व्यापार सभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही शहर का सियासी पारा भी चढ़ गया है। आगामी विधानसभा चुनावों के नजदीक आते ही कांग्रेस और भाजपा, दोनों ही प्रमुख दल व्यापार सभा के नवनिर्वाचित युवा पदाधिकारियों को अपने-अपने पाले में खींचने की कवायद में जुट गए हैं। दोनों पार्टियां इस युवा नेतृत्व को रिझाने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं।
सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने व्यापार सभा के पदाधिकारियों से उनके प्रतिष्ठानों पर जाकर बारी-बारी से मुलाकात की। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुज जोशी, महासचिव छवि प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पंकज नेगी से मिलकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। राजनीतिक सूत्रों की मानें तो अपने इस स्वागत दौरे में गोदियाल आगामी चुनावों के लिए एक बड़ा सियासी शिगूफा भी छोड़ गए हैं। कांग्रेस की इस सक्रियता के बाद अब भाजपा भी पीछे रहने वाली नहीं है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि मंगलवार को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी और श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी व्यापार सभा की इस युवा टीम से मुलाकात करेंगे। चुनाव के मुहाने पर हो रही इन मुलाकातों को बेहद अहम माना जा रहा है।
उत्तराखंड में अहम है श्रीनगर व्यापार सभा का दखल
श्रीनगर की व्यापार सभा पूरे उत्तराखंड की व्यापारिक राजनीति में एक बेहद अहम किरदार निभाती आई है। यह संगठन हमेशा से बड़े और प्रभावशाली फैसले लेने के लिए जाना जाता है। इस बार चूंकि व्यापार सभा की कमान पूरी तरह से युवाओं के हाथों में है, इसलिए इसका सियासी महत्व और भी बढ़ गया है। विधानसभा चुनावों को देखते हुए युवा नेतृत्व का यह साथ किसी भी पार्टी के लिए संजीवनी का काम कर सकता है। सोशल मीडिया पर भी दोनों ही पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता इन युवा पदाधिकारियों को लगातार बधाई संदेश देकर अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि यह ऊंट किस करवट बैठता है। मंगलवार को भाजपा के शीर्ष नेताओं की मुलाकात के बाद यह स्थिति काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगी लेकिन इतना तय है कि दोनों ही दल श्रीनगर व्यापार सभा के इस युवा जोश को अपने पक्ष में भुनाने का पूरा प्रयास कर रहे हैं।