{"_id":"6a2fe8175be51269c4056f04","slug":"crowds-of-devotees-throng-the-sangam-on-somvati-amavasya-and-sankranti-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123569-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: सोमवती अमावस्या व संक्रांति पर संगम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: सोमवती अमावस्या व संक्रांति पर संगम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 15 Jun 2026 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अधिकमास की समाप्ति पर किया स्नान, सुरक्षा व्यवस्था रही चाकचौबंद
देवप्रयाग। सोमवती अमावस्या व सक्रांति पर्व पर अलकनंदा व भागीरथी संगम पर स्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। वहीं अधिकमास की समाप्ति पर स्थानीय तीर्थपुरोहित समाज की ओर से दान पुण्य भी किए गए। सोमवार को अमावस्या व संक्रांति स्नान के लिए यहां संगम सहित रामकुंड में सैकड़ों श्रद्धालुओ ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। अधिकमास की समाप्ति होने के कारण इस अमावस्या का महत्व अधिक बढ़ गया था जिसके चलते स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान रघुनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अमावस्या पर बड़ी संख्या में यात्रियों ने पूर्वजों के निमित्त तर्पण भी किए। परंपरानुसार दंपतियों को भोजन करवा कर पुण्य लाभ लिया। अधिकमास की समाप्ति पर कई देव डोलिया ने अपने निशाणों के साथ गंगा स्नान भी किया। इस बार सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर संगम तट पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाकचौबंद और अभूतपूर्व नजर आई। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पहली बार इतने व्यापक स्तर पर पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जहां किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संगम स्थल पर स्थानीय गोताखोर और राफ्ट पूरी तरह मुस्तैद रहे। पूरी व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और सुरक्षा इंतजामों की कमान संभालने के लिए खुद कोतवाली निरीक्षक प्रदीप बहुगुणा पुलिस बल के साथ सुबह से ही मौके पर डटे रहे। उन्होंने लगातार संगम घाटों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं से सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने की अपील की