{"_id":"6a314c2c8f5a27ca3f02076f","slug":"dehradun-youth-dies-under-suspicious-circumstances-after-bungee-jumping-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-123598-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बंजी जंपिंग के बाद देहरादून के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 16 Jun 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- धारी देवी दर्शन कर लौटते समय मूल्यागांव के पास बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मृत घोषित
देवप्रयाग। श्रीनगर धारी देवी के दर्शन कर परिजनों के साथ लौट रहे देहरादून के एक युवक की बंजी जंपिंग करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंजी जंपिंग के बाद युवक को अचानक पेट और सीने में तेज दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद परिजन उसे पास के एक लॉज में ले गए। वहां हालत बिगड़ने और बेहोश होने पर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक दृष्टि में मौत की वजह सिंकोप अटैक (अचानक बेहोश होना या दिल की धड़कन रुकना) हो सकती है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहरादून के शांति विहार,कौलागढ़ निवासी संजीव रस्तोगी का 21 वर्षीय पुत्र लक्ष्य रस्तोगी अपने परिवार के साथ धारी देवी के दर्शन कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मूल्यागांव के पास स्थित एक बंजी जंपिंग प्वॉइंट पर पहुंचकर लक्ष्य ने बंजी जंपिंग की। अलकनंदा नदी के ऊपर बंजी जंपिंग कर जब वह वापस ऊपर आया,तो उसने अचानक पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत की।
तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत पास के रामकुंड लॉज में एक कमरा ले लिया ताकि लक्ष्य थोड़ा आराम कर सके। हालांकि, कुछ ही देर में उसका दर्द असहनीय हो गया और वह बेहोश हो गया। घबराए परिजन रात करीब नौ बजे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली पहुंचे।
विज्ञापन
प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि रात करीब नौ बजे जब परिजन लक्ष्य रस्तोगी को अस्पताल लेकर आए, तो डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका परीक्षण किया। जांच के दौरान युवक की पल्स (नब्ज) नहीं चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए सीपीआर भी दिया लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। चिकित्सालय के डॉक्टर अमर दीप ने परिजनों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि युवक को बंजी जंपिंग के तुरंत बाद पेट में दर्द और सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक की मौत का कारण सिंकोप अटैक या कार्डियक स्ट्रोक हो सकता है। वही इस संबंध मे पुलिस के पास कोई लिखित सूचना नही मिली है।