सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Rising Typhoid Cases Raise Concern

Pauri News: टाइफाइड के बढ़ते मामलों से बढ़ी चिंता

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Rising Typhoid Cases Raise Concern
विज्ञापन
- दोबारा संक्रमण के मामले भी आए सामने

श्रीनगर। उपजिला चिकित्सालय श्रीनगर में इन दिनों टाइफाइड और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अस्पताल की ओपीडी में टाइफाइड के आठ से नौ मामले दर्ज किए जा रहे हैं। टाइफाइड के मरीजों की इस संख्या को डॉक्टरों ने चिंताजनक बताया है।
श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के अलावा चमोली, रुद्रप्रयाग, जोशीमठ, थराली और टिहरी से भी मरीज उपजिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। उपजिला चिकित्सालय के फिजीशियन डॉ. सौरभ समदर ने बताया कि रोजाना आने वाले 40 से 50 मरीजों में प्रतिदिन आठ से नौ मरीज टाइफाइड से पीड़ित पाए जा रहे हैं जबकि अन्य मरीज वायरल फीवर और सामान्य बुखार से ग्रसित हैं। उन्होंने बताया कि ऊपरी क्षेत्रों में पानी के स्रोत प्रभावित होने और दूषित पानी के सेवन के कारण संक्रमण बढ़ने की आशंका बनी हुई है। डॉ. समदर ने बताया कि अस्पताल में ऐसे मरीज भी पहुंच रहे हैं जिन्हें पहले टाइफाइड हो चुका था, लेकिन सावधानी नहीं बरतने के कारण वे दोबारा इस बीमारी की चपेट में आ गए हैं। उन्होंने कहा कि दवा का कोर्स पूरा करने के बाद भी स्वच्छ खानपान और साफ पानी के उपयोग पर ध्यान देना बेहद जरूरी है।उन्होंने कहा यदि लगातार बुखार बना रहे, शरीर में कमजोरी महसूस हो, भूख कम लगे या लंबे समय तक खांसी बनी रहे तो इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइफाइड से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
-----केवल उबालकर या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं।
----खुले में बिकने वाले जूस और खाद्य पदार्थों से परहेज करें।
----खाने से पहले और शौच के बाद साबुन से हाथ धोएं।
----बुखार होने पर स्वयं दवा न लें, डॉक्टर से जांच कराएं।
----चिकित्सक द्वारा बताई गई दवाओं का पूरा कोर्स अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed