{"_id":"6970c6892b00f8c15000d557","slug":"demands-were-raised-to-resolve-salary-discrepancies-and-provide-the-benefits-of-the-old-pension-scheme-ops-pauri-news-c-51-1-pri1002-112940-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: वेतन विसंगति दूर करने व ओपीएस का लाभ देने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: वेतन विसंगति दूर करने व ओपीएस का लाभ देने की मांग उठाई
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 21 Jan 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड से संबद्ध विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बैठक कर वेतन विसंगतियों को दूर करने, दस वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति में शीथिलीकरण का लाभ देने समेत 18 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर चर्चा की।
विकासखंड सभागार कोट में आयोजित बैठक में कर्मचारियों ने प्रतिभाग कर सरकार से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। पंचायतीराज संघ पौड़ी के जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा ने कहा कि विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी पिछले लंबे समय से मांगों को लेकर सरकार को अवगत कराते आ रहे हैं। नाराज कर्मचारियों ने कहा कि कई बार वाहन भत्ता 1200 रुपये प्रतिमाह में बढ़ोत्तरी करने और एनपीएस के बजाय पंजाब व राजस्थान की तर्ज पर उन्हें ओपीएस का लाभ दिया जाए। इस मौके पर विजय कपरुवाण, प्रमोद सेमवाल, धन सिंह नेगी, अश्विनी रतूड़ी, विकास थपलियाल आदि शामिल रहे। संवाद
Trending Videos