सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Departments surrendered over 1.25 crore rupees in budget, with PWD and the District Magistrate's Office leading the way

Pauri News: विभागों ने सवा करोड़ से अधिक बजट किया सरेंडर, लोनिवि व डीएम कार्यालय सबसे आगे

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Departments surrendered over 1.25 crore rupees in budget, with PWD and the District Magistrate's Office leading the way
विज्ञापन
मुकेश चंद्र आर्य
Trending Videos

पौड़ी। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभागीय मद में आवंटित धनराशि का पूर्ण उपयोग नहीं हो पाने के चलते जनपद के विभिन्न विभागों ने सवा करोड़ से अधिक की राशि सरकारी खजाने में वापस जमा कर दी। मुख्य कोषागार में अब तक कुल 1,21,39,548 रुपये सरेंडर किए जा चुके हैं।
सबसे अधिक राशि लोनिवि ने सरेंडर की है। विभाग ने विभिन्न मदों में कुल 43.65 लाख रुपये वापस किए। इसमें राज्य योजना (नाबार्ड) के 27.86 लाख, अनुरक्षण कार्यों के 23,864 रुपये और अन्य मदों के 46,243 रुपये शामिल हैं। निर्माण खंड ने 1.61 लाख और प्रांतीय खंड ने एनपीवी व भूमि प्रतिकर मद में 13.27 लाख रुपये सरेंडर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम कार्यालय ने व्यावसायिक व विशेष सेवाओं के मद में एकमुश्त 31 लाख रुपये वापस किए। परिवहन विभाग ने 80 हजार व ग्राम्य विकास ने 48,456 रुपये सरेंडर किए।
इसके अलावा कृषि, निर्वाचन, श्रम एवं रोजगार, खेल, सहकारिता, लघु सिंचाई, शहरी विकास समेत अन्य विभागों ने भी विभिन्न मदों में राशि सरेंडर की है।

- शिक्षा विभाग ने 23.29 लाख किए सरेंडर
मुख्य कोषागार के मुताबिक शिक्षा विभाग ने विभिन्न मदों में कुल 23.29 लाख की धनराशि सरेंडर की। जिसमें छात्रवृत्ति के 3.30 लाख, पारिश्रमिक मद में 12,27,923 रुपये, व्यावसायिक व विशेष सेवाओं में 4.63 लाख समेत अन्य मद भी शामिल रहे। जबकि संस्कृत शिक्षा ने 64,210 रुपये सरकारी खजाने में जमा किए। तकनीकी शिक्षा में विभाग को 1.12 लाख रुपये सरेंडर करने पड़े।

- औषधि मद की राशि भी हुई जमा
आयुर्वेदिक विभाग ने कुल 5.86 लाख की राशि भी वापस कर ली। जिसमें औषधि/रसायन मद की 4,90,486 रुपये, पारिश्रमिक के 1.19 लाख व कार्यालय व्यय में 96,182 रुपये शामिल रहे। जबकि स्वास्थ्य विभाग ने पारिश्रमिक मद में करीब 11 लाख की राशि सरेंडर करवाई।

किस विभाग ने कितना सरेंडर किया
विभाग धनराशि
लोनिवि 43,65,825
डीएम कार्यालय 31,00,197
शिक्षा 23,29,846
आयुर्वेद 5,86,668
कृषि 3,00,000
निर्वाचन 2,57,427
श्रम व रोजगार 2,26,641
खेल 2,23,600
सहकारी समितियां 1,49,766
लघु सिंचाई 1,21,600
सीडीओ कार्यालय 1,19,332

शहरी विकास 1,19,332
चिकित्सा 1,10,565

- सभी विभागों की सरेंडर राशि का संकलन अभी जारी है। पूरी रिपोर्ट तैयार होने के बाद ही कुल सरेंडर राशि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।- नमिता सिंह, मुख्य कोषाधिकारी, पौड़ी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed