सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Devotees should only come on the pilgrimage after registering: Divisional Commissioner

पंजीकरण करने के बाद ही यात्रा पर आएं श्रद्धालु : मंडलायुक्त

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 16 Jun 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Devotees should only come on the pilgrimage after registering: Divisional Commissioner
विज्ञापन
- ऑनलाइन समेत सात पंजीकरण केंद्रों से यात्रियों की निगरानी और सुविधाओं का प्रबंधन

- प्रतिकूल मौसम के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं रखने के निर्देश
पौड़ी। चारधाम यात्रा के लिए मंडलायुक्त ने संबंधित जनपदों और विभागों को समय -समय पर जारी दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी का पालन करने के साथ ही मौसम की चेतावनी को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागों को मौसम प्रतिकूल होने या मार्ग प्रभावित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्थाएं पहले से तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि चारधामों सहित हेमकुंड साहिब यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है। इसकी निगरानी मुख्यालय से भी की जा रही है। कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण व्यवस्था के साथ ही यात्रा रूट पर सात पंजीकरण केंद्र स्थापित हैं। पंजीकरण के माध्यम से यात्रियों की बेहतर निगरानी, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं के अनुरूप प्रबंधन किया जा रहा है। बताया कि यात्रा मार्ग के विभिन्न पड़ावों पर पार्किंग, स्वास्थ्य शिविर, पेयजल, शौचालय व ठहरने की समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। मंडलायुक्त ने यात्रियों से अपील की है कि जिला प्रशासन व संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों और एडवाइजरी का पालन करें और मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed