{"_id":"69d10da1052aa97a22004809","slug":"drug-menace-grips-area-from-alkeshwar-ghat-to-naithana-bridge-public-outraged-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1039-121586-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: अलकेश्वर घाट से नैथाणा पुल तक नशे का कब्जा, लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: अलकेश्वर घाट से नैथाणा पुल तक नशे का कब्जा, लोगों में आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Sat, 04 Apr 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- घाट पर रोजाना बड़ी संख्या में सैा के लिए पहुंचते हैं लोग
श्रीनगर। नगर के प्रसिद्ध अलकेश्वर घाट और रेलवे के पास स्थित नैथाणा मोटर पुल क्षेत्र इन दिनों नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने इस स्थिति पर गहरी नाराजगी जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है।स्थानीय निवासी राहुल, राकेश और सुजान ने बताया कि पिछले काफी समय से अलकेश्वर घाट और नैथाणा पुल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। बीच में पुलिस गश्त बढ़ने से कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन अब फिर स्थिति पहले जैसी हो गई है। घाट पर सुबह-शाम बड़ी संख्या में लोग सैर के लिए पहुंचते हैं। घाट पर जगह-जगह शराब और बीयर की खाली बोतलें, सिगरेट और चिप्स के पैकेट बिखरे पड़े हैं। नगर निगम द्वारा लगाए गए कूड़ेदान भी भरे पड़े हैं जिससे गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से ही नशेड़ियों का आना शुरू हो जाता है, जबकि शाम होते-होते युवाओं के समूह यहां जमा हो जाते हैं। रात के समय स्थिति और अधिक खराब हो जाती है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि अलकेश्वर घाट और नैथाणा पुल क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
Trending Videos