{"_id":"6a86f512dcecfe5fbc0459e2","slug":"due-to-road-collapse-in-tola-village-electricity-and-water-supply-are-disrupted-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-125448-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: टोला गांव में सड़क टूटने से बिजली और पानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: टोला गांव में सड़क टूटने से बिजली और पानी ठप
Thu, 20 Aug 2026 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 20 Aug 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल का पुश्ता ढहने से मकानों पर मंडराया खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
कीर्तिनगर। विकासखंड की डागर पट्टी के टोला गांव में भारी बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया है। इसी साल जनवरी में गांव तक पहुंची सड़क पर पहली ही बरसात आफत बन कर आई है जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने के साथ बिजली और पानी की आपूर्ति भी ठप हो गई है। ग्वाड़ गांव में प्राथमिक विद्यालय का पुश्ता ढहने से स्कूल भवन और नीचे बने मकानों पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में प्रभावित परिवार दहशत में रातें गुजारने के लिए मजबूर हैं। वहीं माथ्याग्वाड़ और भैरसैंण में मलबा आने से यातायात भी ठप है।
वहीं सड़क खोलने के लिए लोनिवि और ग्रामीणों में गतिरोध बना हुआ है। लोनिवि के अवर अभियंता नदीम के अनुसार विभाग की प्राथमिकता सड़क खोलना है जबकि ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि पहले पुश्ता बनाया जाए क्योंकि सड़क की खोदाई से पूरा पुश्ता गिर सकता है। उधर ऊर्जा निगम की एसडीओ प्रियंका नेगी ने जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की बात कही है। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया और सभी निर्माण कार्य स्थानीय ठेकेदारों के बजाय बाहरी कंपनियों से कराने की मांग की।