सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   E-KYC Mandatory for Ration Card Holders

Pauri News: राशनकार्ड धारकों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 13 May 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
E-KYC Mandatory for Ration Card Holders
विज्ञापन
पौड़ी। जनपद में सभी राशनकार्ड धारकों को राशनकार्ड व उनमें दर्ज प्रत्येक यूनिट की शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से मेरा केवाईसी ऐप जारी किया गया है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता घर बैठे ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी के लिए राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य का आधार कार्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही आधार कार्ड से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर भी अनिवार्य रहेगा क्योंकि सत्यापन प्रक्रिया के दौरान संबंधित मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा। फेस ऑथेंटिकेशन के लिए स्मार्टफोन का कैमरा बेहतर गुणवत्ता का होना चाहिए और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी सुचारु होनी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी कराने में कठिनाई हो रही हो, वे राशन कार्ड, आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ अपनी नजदीकी उचित दर की दुकान पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं। --राजेश
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed