सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   CDO Reviews Financial Schemes

Pauri News: सीडीओ ने की वित्तीय योजनाओं की समीक्षा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 13 May 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
CDO Reviews Financial Schemes
विज्ञापन
पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सलाहकार एवं समीक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने वित्तीय समावेशन, स्वरोजगार और ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में लंबित ऋण प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण और योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
Trending Videos

एलडीएम किशन सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए जनपद में 25 हजार किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जनवरी से मार्च 2026 के बीच जनपद के 15 विकासखंडों में 213 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। मार्च 2026 तिमाही के दौरान 1558 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए जिससे अब तक 12101 किसान इस योजना से लाभांवित हो चुके हैं। बैठक में सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक अवतार सिंह कंडारी, आरबीआई से भारत आनंद, एचडीएफसी बैंक प्रबंधक प्रदीप राणा, सहायक लीड बैंक अधिकारी भूपेश नौटियाल, वित्त समन्वयक एनआरएलएम धनंजय भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed