{"_id":"6a047ad5c8d234b9cc042ad5","slug":"teachers-express-resentment-over-pending-cases-submit-memorandum-to-ad-pauri-news-c-51-1-pri1002-114296-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: लंबित प्रकरणों पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई, एडी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: लंबित प्रकरणों पर शिक्षकों ने नाराजगी जताई, एडी को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 13 May 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पौड़ी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ अशासकीय विद्यालय ने शिक्षकों के प्रकरणों को लंबित किए जाने पर नाराजगी जताई। आरोप लगाया कि विभाग की ओर से शिक्षकों के चयन/प्रोन्नति, स्थानांतरण, पदोन्नति, जीपीएफ, पेंशन आदि प्रकरणों को जान बूझकर लंबित रखा जा रहा है। जिससे शिक्षक व कर्मचारियों को मानसिक व आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को पदाधिकारियों ने अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल प्रमेंद्र सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। मंडल अध्यक्ष संजय रावत ने बताया कि मार्च 2024 में जारी शासनादेश के अनुसार लंबित प्रकरणों के समयबद्ध, अनिवार्य व नियमसंगत निस्तारण के निर्देश दिए गए थे। लेकिन विभागीय कर्मचारियों की कारगुजारी के चलते अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के प्रकरणों को लंबित किया जा रहा है। उन्होंने एडी बिष्ट से स्थानांतरण प्रकरणों, जीपीएफ भुगतान, डाउनग्रेड व उच्च ग्रेड समेत सभी लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण की मांग उठाई। साथ ही वरिष्ठतम शिक्षक को ही संस्थाध्यक्ष का प्रभार सौंपने और प्रबंध समिति के नियम विरुद्ध कार्यो पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की भी मांग की। इस मौके पर प्रांतीय महामंत्री डॉ महावीर सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष पौड़ी भारत भूषण बिष्ट, विजय राणा आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos