फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Elaborate arrangements in place at Neelkanth for the Kanwar Yatra.

Pauri News: कांवड़ यात्रा को लेकर नीलकंठ में पुख्ता इंतजाम

Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Elaborate arrangements in place at Neelkanth for the Kanwar Yatra.
पौड़ी। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नीलकंठ क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने संबंधित विभागों को यात्रा मार्ग और नीलकंठ क्षेत्र में पेयजल, शौचालय, स्वच्छता, सड़क, विद्युत, चिकित्सा, यातायात और सुरक्षा व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



चारधाम यात्रा के मोटर और पैदल मार्गों पर सुदृढ़ीकरण, मरम्मत और उन्नयन के कार्य कराकर यात्रा को सुगम बनाया गया है। बीन नदी में कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। विद्युत विभाग ने नीलकंठ मंदिर के सामने स्थित खुले ट्रांसफार्मर को हटाकर कॉम्पैक्ट सब स्टेशन स्थापित किया है। जल संस्थान की ओर से नीलकंठ क्षेत्र और यात्रा मार्ग पर 18 स्टैंड पोस्ट बनाए गए हैं। इनमें नौ पैदल और नौ सड़क मार्ग पर हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आठ मेडिकल रिलीफ पोस्ट, 36 स्वास्थ्यकर्मी और सात एंबुलेंस तैनात की गई हैं। मेडिकल पोस्ट पर आवश्यक दवाइयों के साथ एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज वैक्सीन और 24 पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता व्यवस्था के लिए 50 सफाई कर्मी, चार कूड़ा पिकअप वाहन और 22 कूड़ेदान तैनात किए गए हैं। बरसात में फिसलन रोकने के लिए नियमित रूप से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। स्वच्छता व्यवस्था की निगरानी के लिए 10 कार्मिक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed