फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Employees' protest for the restoration of the old pension scheme.

Pauri News: पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारियों का प्रदर्शन

Fri, 25 Sep 2026 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 25 Sep 2026 06:44 PM IST
विज्ञापन
Employees' protest for the restoration of the old pension scheme.
फोटो
विज्ञापन

डीएम कार्यालय तक निकाली रैली, धरने पर बैठे, सीएम को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

पौड़ी। पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों के समाधान के लिए उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने एजेंसी चौक से माल रोड, बस स्टेशन और धारा रोड होते हुए डीएम कार्यालय तक रैली निकाली। इसके बाद डीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। कर्मचारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।


फेडरेशन के जिलाध्यक्ष सीताराम पोखरियाल ने चेतावनी दी जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, गोल्डन कार्ड की समस्याओं का समाधान, पदोन्नति, स्थानांतरण और सेवा संबंधी विसंगतियों सहित 12 मांगें पूरा करने की मांग उठाई। फेडरेशन ने मांगों के समाधान के लिए चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इस मौके पर मंडलीय अध्यक्ष रेवती नंदन डंगवाल, जिला सचिव दीपक गोडियाल, संदीप भट्ट, डीसी पुरोहित, बलवंत नेगी, नरेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, कामिनी, भावना, विनय गिल्याल, अंकित कठैत, सौरभ नौटियाल, करन सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों का तहसील में प्रदर्शन
कोटद्वार। 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज ऑफ उत्तराखंड से जुड़े विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम संदीप कुमार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। संगठन के संयोजक गणेश गौड़ ने कनिष्ठ सहायक का ग्रेड वेतन लेवल-5 (2800) करने, प्रधान सहायक और प्रशासनिक अधिकारी के पदों को समाहित कर प्रशासनिक अधिकारी पदनाम देने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के साथ उप निदेशक (प्रशासन) लेवल-11 का अतिरिक्त पद सृजित करने आदि की मांग की। प्रदर्शन में सुरेंद्र सिंह चौहान, सुबोध ध्यानी, अशोक भारद्वाज, मनीष बिष्ट, नागेंद्र थपलियाल, अमित बिष्ट, विपिन, धर्मवीर, गुलाब सिंह बर्तवाल, सुनील कुमार, गौरव कुमार, हेमंत रावत, अंश नेगी, रागिनी रावत, अमिता देवी, मोना, आशा पांथरी, कपोत्री मधवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed