फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Gaura Devi's life journey was portrayed through a play.

Pauri News: नाटक से गौरा देवी की जीवन यात्रा को दर्शाया

Fri, 25 Sep 2026 05:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 25 Sep 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
Gaura Devi's life journey was portrayed through a play.
पौड़ी। संवाद आर्ट की ओर से प्रेक्षागृह में शुक्रवार को गौरा देवी के जीवन, महिलाओं के संघर्ष और जल-जंगल-जमीन के संरक्षण के सवालों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति दी गई। नाटक से स्थानीय लोगों की भागीदारी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता को प्रभावी ढंग से मंचित किया गया।
विज्ञापन

नाटक में गौरा देवी की जीवन यात्रा को दर्शाया गया। दिखाया गयाकि महज 12 वर्ष की उम्र में उनका विवाह हो जाता है। बेटे के जन्म के बाद कम उम्र में ही पति की मृत्यु होने से परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ जाती है। इसके बाद वह गांव की महिलाओं को एकजुट करती हैं। जब ठेकेदार जंगलों के पेड़ों को काटने पहुंचते हैं तो गौरा देवी के नेतृत्व में महिलाएं इसका विरोध करती हैं। महिलाएं पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधती हैं और पेड़ों से लिपटकर जंगल बचाने के लिए रातभर डटी रहती हैं। नाटक का निर्देशन अनूप गुसाईं ने किया। सुधांशु नौडियाल, आयुष, श्रेयक, अदिति रुडोला, दृष्टि, ऋषभ और अर्चना आदि ने अभिनय किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed