फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Era na rawata na itabagone na vuli kila ka me vaka na gagadre ni vanua

Pauri News: स्थानीय जरूरतों के अनुसार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

Thu, 15 Oct 2026 05:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 15 Oct 2026 05:55 PM IST
विज्ञापन
Era na rawata na itabagone na vuli kila ka me vaka na gagadre ni vanua
पौड़ी। जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में बृहस्पतिवार को सीडीओ अशोक जोशी की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवाओं को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण देने और रोजगार व स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

सीडीओ अशोक जोशी ने कहा कि युवाओं को उनकी रुचि, स्थानीय संसाधनों और रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने जिला कौशल विकास योजना 2026-31 को जनपद की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि जिला कौशल समिति कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, रोजगार और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के नियोजन, क्रियान्वयन और समीक्षा के लिए साझा मंच उपलब्ध कराएगी। बैठक में एडीएम पीआर चौहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, अग्रणी जिला प्रबंधक किशन रावत और आरसेटी निदेशक आशुतोष ममगाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed