फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Era na rawata na pasidia na veiqaravi ni basi ki na veivanua yawa ni iwasewase ni Garhwal .

Pauri News: गढ़वाल मंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक यात्रियाें को मिलेगी बसों की सुविधा

Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 15 Oct 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Era na rawata na pasidia na veiqaravi ni basi ki na veivanua yawa ni iwasewase ni Garhwal .
पौड़ी। गढ़वाल मंडल के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक भी यात्रियाें को बसों की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। संभागीय परिवहन प्राधिकरण गढ़वाल संभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया जिसमें कोटद्वार में दो सिटी बसें संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही केवी पौड़ी के स्कूली छात्रों को यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल आयुक्त व संभागीय परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में हुई बैठक में टैक्सी, मैक्सी, बस आदि वाहन परमिटों में अतिरिक्त शर्तें निर्धारित करने, विभिन्न परिवहन कंपनियों की बसों के पहाड़ी क्षेत्रों से देहरादून तक मार्ग विस्तार और हल्द्वानी-अल्मोड़ा संभाग के मार्गों को गढ़वाल संभाग से जोड़ने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

आयुक्त ने नवनिर्मित मोटर मार्गों पर वाहन संचालन से पहले पूर्ण रूप से उपयुक्त पाए जाने के बाद ही यातायात अनुमोदन के लिए प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणदायी संस्थाओं से मोटर मार्गों पर पैराफिट और क्रश बैरियर लगाने को कहा। परिवहन कंपनियों और टैक्सी-मैक्सी यूनियनों के पदाधिकारी ने आयुक्त के समक्ष विभिन्न समस्याएं रखीं। इस मौके पर परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी, नगर आयुक्त पीएल शाह, प्राधिकरण सचिव द्वारिका प्रसाद, हरदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed