फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Fines totaling 60,000 imposed on six landlords

Pauri News: छह मकान मालिकों पर 60 हजार का जुर्माना

Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 14 Aug 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Fines totaling 60,000 imposed on six landlords
कीर्तिनगर। कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने शुक्रवार को क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान मैकेनिक, कबाड़ी का काम करने वाले लोग, नाई और किरायेदारों का सत्यापन किया गया। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 20 व्यक्तियों का सत्यापन किया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराने पर छह मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस ने इनसे कुल 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पुलिस टीम ने मकान मालिकों और व्यवसायियों को किरायेदारों व कामगारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed