सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Lack of passenger amenities at the bus stand

Pauri News: बस अड्डे पर यात्री सुविधाओं का अभाव

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 13 Mar 2026 04:56 PM IST
विज्ञापन
Lack of passenger amenities at the bus stand
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर। चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ाव और गढ़वाल के केंद्र बिंदु श्रीनगर में स्थित टीजीएमओयू बस अड्डे पर आज भी बुनियादी यात्री सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। बस अड्डे पर पेयजल, शौचालय, प्रतीक्षालय और यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त शेड जैसी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। पास में ही शराब का ठेका है जिससे यहां पर महिलाओं की ओर से बस का इंतजार करना मुश्किल हो जाता है।
Trending Videos

बस अड्डे से प्रतिदिन टीजीएमओ की ओर से टिहरी, उत्तरकाशी, चंबा, मसूरी, ऋषिकेश, घनसाली आदि सहित अन्य ब्रांच रूटों पर बसों का संचालन किया ताहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भी पहुंचते हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश और तेज धूप के समय यात्रियों को खुले में खड़े रहना पड़ता है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवप्रयाग उत्तम सिंह असवाल, पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह पंवार, पूर्व प्रमुख जय प्रकाश शाह आदि ने टीजीएमओ के महाप्रबंधक से स्टेशन पर यात्री सुविधाएं जुटाए जाने की मांग की जबकि प्रशासन से शराब का ठेका अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed