सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Secretaries who collect less than 50 percent will have their salaries withheld

Pauri News: 50 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले सचिवों का रोका जाएगा वेतन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 13 Mar 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Secretaries who collect less than 50 percent will have their salaries withheld
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में दिए निर्देश
Trending Videos

पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में शुक्रवार को जिला सहकारी विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सहकारी देयों की वसूली की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि वसूली कार्य में बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समितियों के सचिवों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और इसमें लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जिन समितियों ने 50 प्रतिशत से कम वसूली की गई है, उनके सचिवों का वेतन रोका जाएगा। वहीं, 90 प्रतिशत से अधिक वसूली करने वाली समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित करने के निर्देश भी दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक सहकारी समितियों का गठन नहीं हुआ है, वहां नई बहुउद्देशीय समितियों के गठन की प्रक्रिया तेज की जाए। उन्होंने समितियों को प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सहकारिता निबंधक सौरभ कुमार ने सहकारिता विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं, समितियों की गतिविधियों व आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सहकारी समितियों के माध्यम से पशु चिकित्सा केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। इस अवसर पर सीडीओ गिरीश गुणवंत, सीवीओ डॉ. विशाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed