सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The final match will be held between Bhagirathi and Alaknanda House.

Pauri News: भागीरथी व अलकनंदा हाउस के बीच होगा फाइनल मैच

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
The final match will be held between Bhagirathi and Alaknanda House.
विज्ञापन
पौड़ी। राठ महाविद्यालय पैठाणी में छात्राओं की इंट्रामुलर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बालक- बालिकाओं के चार सदनों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। मैच का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने किया।
Trending Videos

महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मैच भागीरथी हाउस व पिंडर हाउस के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागीरथी हाउस ने निर्धारित 15 ओवरों में 92 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पिंडर हाउस की टीम 88 रनों पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच अलकनंदा हाउस और मंदाकिनी हाउस के बीच खेला गया। अलकनंदा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मंदाकिनी को 100 रनों का लक्ष्य दिया, जहां अलकनंदा 94 रन ही बना पायी और छह रनों से मैच हार गई जबकि तीसरे मैच में अलकनंदा हाउस ने पिंडर हाउस को 05 रन से पराजित किया। अलकनंदा ने निर्धारित ओवरों में 110 रन बनाए जवाब में पिंडर 105 बनाकर पराजित हुई। प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार (आज) खेला जाएगा। इस मौके पर शिक्षाविद डॉ. गोपेश सिंह, डॉ. शिवेंद्र सिंह, राम सिंह नेगी, डॉ. मंजीत भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed