सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A transformer fire has left residents of Tolusan in the dark, with power outages for two days

Pauri News: ट्रांसफार्मर जलने से तोल्यूसैंण के लोग अंधेरे में, दो दिन से ठप पड़ी है विद्युत आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 22 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
A transformer fire has left residents of Tolusan in the dark, with power outages for two days
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीकोट क्षेत्र के तोल्यूसैंण में ट्रांसफार्मर जलने से बीते दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति न होने से लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से ही क्षेत्र में बिजली संकट बना हुआ है। रविवार सुबह बिजली विभाग द्वारा सीमित वोल्टेज के साथ कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया गया, लेकिन इससे राहत नहीं मिल सकी।
Trending Videos


स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार बिजली न रहने से घरेलू कामकाज के साथ पेयजल व्यवस्था और अन्य जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। वहीं विभाग की ओर से ट्रांसफार्मर को ठीक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता मयंक मोहन बहुगुणा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण समस्या उत्पन्न हुई है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्टोर से नया ट्रांसफार्मर मंगा लिया गया है जल्द ही इसे स्थापित कर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed