सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Shortage of Commercial Gas Cylinders in Pabau; Hotel Industry Faces Crisis

Pauri News: पाबौ में व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत, होटल कारोबार पर संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 17 Mar 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Shortage of Commercial Gas Cylinders in Pabau; Hotel Industry Faces Crisis
विज्ञापन
प्रशासन से डीजल की भट्टी के उपयोग की सलाह दी, डिब्बों में डीजल नहीं मिलने से दिक्कत
Trending Videos

पाबौ। विकासखंड क्षेत्र में व्यावसायिक एलपीजी गैस का संकट गहराने से होटल व्यवसायी परेशान हैं। गैस नहीं मिलने से होटल संचालकों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो रहा है। व्यवसायियों का कहना है कि जल्द व्यावसायिक गैस की आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो उन्हें अपने होटल अस्थायी रूप से बंद करने पड़ेंगे।
होटल संचालकों का कहना है कि उनके पास केवल एक-दो दिन के लिए ही गैस स्टॉक बचा है। जबकि कुछ व्यवसायी इंडक्शन चूल्हे, डीजल की भट्टी का सहारा लेकर काम चला रहे हैं। कहा कि प्रशासन की ओर से व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को डीजल के चूल्हे का उपयोग करने की सलाह दी गई है। मगर पेट्रोल पंप में उन्हें बोतल या डब्बे में डीजल नहीं दिया जा रहा है। पूर्ति निरीक्षक हेमंत कुमार ने बताया की फिलहाल व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति प्रभावित है जबकि घरेलू एलपीजी गैस नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं व्यवसायी
- पाबौ में कैंटीन संचालन कर परिवार का भरण पोषण करती हूं। इन दिनों व्यावसायिक सिलेंडर नहीं मिलने से कैंटीन में खाने की गतिविधियां बंद कर दी हैं। - विमला देवी, कैंटीन संचालक।

-प्रशासन की ओर से डीजल गैस भट्टी का प्रयोग करने के लिए तो कहा जा रहा है मगर डीजल आसानी से उपलब्ध नहीं हो रहा जिससे समस्या और विकट होती जा रही है। - संदीप कोठियाल होटल संचालक।

- व्यावसायिक सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो रहे हैं। होटल कर्मचारियों के लिए भोजन बनाने के लिए भी गैस नहीं है। दीपक रावत, होटल संचालक।

- सभी होटलों में यही समस्या है। जल्द निस्तारण नहीं हुआ तो सभी होटल संचालकों को अपने व्यवसाय अस्थाई तौर पर बंद करने पड़ेंगे। पाल सिंह, होटल संचालक।


- प्रशासन के पास घरेलू सिलेंडर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। होटल व्यवसायियों को डीजल भट्टी का प्रयोग करने को कहा गया है। सभी को डीजल आसानी से उपलब्ध हो, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। - स्वाति एस भदौरिया, डीएम पौड़ी।


जनपद में 60 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण

फोटो-

पौड़ी। एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाए रखने और अनियमितताओं पर अंकुश लगाने के के लिए जिला प्रशासन एवं पूर्ति विभाग ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जनपद में 16 गैस गोदाम और 44 व्यावसायिक प्रतिष्ठान में निरीक्षण किया गया। कोटद्वार क्षेत्र में चार, दुगड्डा क्षेत्र में एक गैस गोदाम और आठ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई।। कोट–खोलाचौरी क्षेत्र में एक गैस गोदाम, चेलूसैंण में पांच प्रतिष्ठान, पाबौ में एक गैस गोदाम, सतपुली में एक गैस गोदाम और 10 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। लैंसडौन क्षेत्र में एक गैस गोदाम और तीन प्रतिष्ठानों, लक्ष्मणझूला, नौगांवखाल, थलीसैंण में एक-एक गैस गोदाम और नौ प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जबकि उफरैंखाल व श्रीनगर क्षेत्र में दो-दो गैस गोदामों का निरीक्षण किया गया।
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि खाद्य निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में गैस गोदामों, पेट्रोल पंपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed