सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   The public movement turned into a relay hunger strike, UKRAND extended its support.

Pauri News: जनांदोलन क्रमिक अनशन में बदला, उक्रांद ने दिया समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 18 Mar 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
The public movement turned into a relay hunger strike, UKRAND extended its support.
विज्ञापन
शराब के ठेके के खिलाफ महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठीं
Trending Videos

कहा, ठेका निरस्त होने तक जारी रहेगा संघर्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
देवप्रयाग। तीर्थनगरी में शराब के ठेके के खिलाफ चल रहा जनांदोलन बुधवार को चौथे दिन क्रमिक अनशन में तब्दील हो गया। आंदोलनकारी महिलाओं ने सरकार की आबकारी नीति के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए स्पष्ट किया कि जब तक ठेका निरस्त नहीं होता उनका संघर्ष जारी रहेगा। क्रमिक अनशन के पहले दिन क्षेत्र की नौ महिलाएं शामिल रहीं जिनमें कमला देवी, कोसला देवी, जसोदा देवी, गोदावरी देवी, पूनम देवी, डब्बी देवी और मीना देवी आदि शामिल रहीं।

आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल के पौड़ी जिला अध्यक्ष अर्जुन नेगी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस देवभूमि की पहचान उसकी पवित्रता और संस्कृति है सरकार वहां शराब की संस्कृति को थोपकर उसे नष्ट करने पर तुली है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के बजाय केवल राजस्व के लालच में पहाड़ के शांत परिवेश को दूषित कर रही है। अनशन पर बैठी सुनीता देवी ने कहा कि शराब की दुकान खोलना पहाड़ की अस्मिता पर काला धब्बा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत ने कहा कि विडंबना है कि सरकार अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती करने के बजाय गांव-गांव में शराब की दुकानें खोलने को प्राथमिकता दे रही है। धरना स्थल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी, सामाजिक कार्यकर्ता प्रमोद नारायण भट्ट, नेत्र सिंह, जनार्द्धन राणाकोटी, ममता देवी, सीमादेवी, मंजूदेवी, अंजू देवी, उप्पा देवी, जसोदा देवी, सुरेशी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed