{"_id":"69c2743ceb2ceb113c00401c","slug":"appoint-booth-level-agents-soon-dm-pauri-news-c-51-1-pri1002-113672-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति शीघ्र करें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तरीय एजेंट की नियुक्ति शीघ्र करें : डीएम
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Tue, 24 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
पौड़ी। जिला प्रशासन ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने एसआईआर को लेकर सभी नोडल अधिकारियों के साथ पुनरीक्षण कार्यों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने अभी तक बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए-2) की नियुक्ति नहीं की है वे इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कर लें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) व बीएलए-2 का शीघ्र प्रशिक्षण करवाने के निर्देश दिए। बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र और जिला स्तर पर सहायता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। डीएम ने पोस्टर, बैनर आदि के माध्यम पुनरीक्षण का प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा। एडीईओ एसएल शाह ने बताया कि 2003 एवं 2025 की मतदाता सूचियां संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों को उपलब्ध करा दी गई हैं। इस मौके पर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी और ईओ पालिका संजय कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
Trending Videos