सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Surajpal and Isha Rana win the race

Pauri News: दौड़ में सूरजपाल व ईशा राणा अव्वल

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Surajpal and Isha Rana win the race
विज्ञापन
-कबड्डी, पिट्ठू व एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Trending Videos

पौड़ी। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से रांसी स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता के बालक- बालिका वर्ग में सूरजपाल व ईशा राणा ने बाजी मारी।

जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त जिला युवा कल्याण अधिकारी मुकेश चंद्र डिमरी ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाते हैं और जीवन में सफलता के लिए जरूरी कौशल व आत्मविश्वास प्रदान करते हैं। मेरा युवा भारत के उपनिदेशक शैलेश भट्ट ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतर्गत पुरुष वर्ग कबड्डी में युवा मंडल कोट ने युवा मंडल एकेश्वर को हराकर खिताब जीता। महिला वर्ग पिट्ठू में चाकीसैंण ने पौड़ी को परास्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पुरुष वर्ग दौड़ में सूरजपाल सिंह प्रथम, अखिलेश द्वितीय व ईशान तृतीय रहे व महिला वर्ग में ईशा राणा प्रथम, काजल द्वितीय और शालिनी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबीकूद में पुरुष वर्ग में कुनाल प्रथम, सूरजपाल सिंह द्वितीय व अनमोल तृतीय रहे। वहीं, महिला वर्ग में काजल प्रथम, ईशा राणा द्वितीय व दिया तृतीय स्थान पर रहीं। कबड्डी और पिट्ठू की सभी प्रतिभागी टीमों को खेल सामग्री वितरित की गई। निर्णायक की भूमिका राकेश कठैत, रेशमा रावत व अतुल गुसाईं ने निभाई। विजेताओं को मेडल, उपहार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अमन नयाल, राजेश चमोली, अंजना बिष्ट, रविंद्र चंद, युवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed