सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Ram Navami was celebrated with devotion and faith in Devprayag

Pauri News: देवप्रयाग में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया राम नवमी का पर्व

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 26 Mar 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Ram Navami was celebrated with devotion and faith in Devprayag
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग,। भगवान राम की तपस्थली देवप्रयाग में रामनवमी पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। भगवान रघुनाथ की उत्सव मूर्ति दर्शन पूजन के लिए प्रांगण स्थित छतरी में रखी गई जहां तीर्थपुरोहित समाज ने घरों से लाई हरियाली अर्पित की। श्री रघुनाथ मंदिर पुजारी पं समीर पंचपुरी द्वारा भगवान रघुनाथ का विशेष श्रृंगार किया गया था। तीर्थनगरी देवप्रयाग में रामनवमी पर्व की शुरुआत बृहस्पतिवार दोपहर से हुई। तीर्थपुरोहितों के अनुसार चैत्र शुक्ल नवमी को भगवान का प्राकट्य दोपहर में हुआ था। रामनवमी के पर्व स्नान करने पूरे दिन श्रद्धालु रामकुंड व संगम स्थल पर जुटे रहे। तीर्थपुरोहित समाज ने चैत्र नवरात्र की हरियाली घरों से लाकर भगवान रघुनाथ को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
Trending Videos

विदेशी श्रद्धालुओं ने भी मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद
देवप्रयाग। रामनवमी पर्व पर जर्मनी से पहुंचे विदेशी श्रद्धालुओं ने यहां भगवान रघुनाथ के दर्शन कर उनका पूजन किया। दल में अधिकांश महिलाएं थी। पुजारी समीर पं चपुरी ने बताया कि जर्मन श्रद्धालुओं के साथ आए भारतीयों ने बताया कि उन्होंने देवप्रयाग तीर्थ में गंगा व रघुनाथ मंदिर के बारे में सुना था।जब उन्हें पता चला कि भगवान राम का जन्म भी आज ही हुआ था वह बहुत खुश हुए ।उन्होंने भगवान राम की उत्सव मूर्ति पर पुष्प और फल भी चढ़ाए। साथ ही राम नाम का जप कर भगवान से सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed