सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A man was duped of Rs 5.15 lakh in the name of foreign currency release

Pauri News: विदेशी मुद्रा छुड़ाने के नाम पर 5.15 लाख की ठगी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 5.15 lakh in the name of foreign currency release
विज्ञापन
- आरोपी पुणे से गिरफ्तार
Trending Videos

श्रीनगर। साइबर ठगी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठग को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने विदेशी मुद्रा को कस्टम विभाग से छुड़ाने का झांसा देकर श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति से 5.15 लाख रुपये की ठगी की थी।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर 2025 को श्रीनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे ऑनलाइन माध्यम से ठगी की गई है। पुलिस ने मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच के दौरान राजेंद्र शिरसाट निवासी थाणे (महाराष्ट्र) का नाम सामने आया, जिसके खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई थी। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में पुणे पहुंची,जिसके बाद उसे मयूर दर्शन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने खाते में रकम प्राप्त होने और उसे खर्च करने की बात स्वीकार की। वहीं, इस मामले में एक अन्य आरोपी रोहित रमेश सुतार निवासी वाल्हेकरवाडी चिंचवड पुणे के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर, क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार और प्रभारी निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed