सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   SSB shooting team won many medals

Pauri News: एसएसबी शूटिंग टीम ने जीते कई पदक

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Wed, 01 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
SSB shooting team won many medals
विज्ञापन
श्रीनगर। केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी में 26वीं अखिल भारतीय पुलिस शूटिंग (एआईपीएमडी) प्रतियोगिता 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटने वाली एसएसबी शूटिंग टीम का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 30 मार्च तक सीआरपीएफ की ओर से गुरुग्राम में आयोजित की गई थी। उप-महानिरीक्षक सुभाष चंद नेगी ने टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में एसएसबी टीम ने कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं एक कांस्य पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में डिप्टी कमांडेंट अनिल सिंह यादव ने 50 यार्ड स्नैप प्रैक्टिस (पिस्टल) में स्वर्ण पदक, आरक्षी पांडिया राजा एस ने 50 यार्ड स्नैप प्रैक्टिस (एसएमजी) में स्वर्ण तथा 40 यार्ड स्टैंडिंग पोजीशन प्रैक्टिस (एसएमजी) में कांस्य पदक हासिल किया। आरक्षी दिनेश कुमार ने 25 यार्ड पिस्टल इवेंट एवं 30 यार्ड अटैक प्रैक्टिस (पिस्टल) में दो रजत पदक अपने नाम किए। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed