{"_id":"69cd1c09cbed54b38c00bbe5","slug":"debris-on-the-highway-from-bachelikhal-to-mulyagaon-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-121527-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: बछेलीखाल से मूल्यागांव तक हाईवे पर मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: बछेलीखाल से मूल्यागांव तक हाईवे पर मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
चारधाम यात्रा के दौरान रफ्तार में बन सकता है बाधक
संवेदनशील स्थानों पर एचएन ने शुरू किए सुधार कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर/देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर बछेलीखाल से मूल्यागांव तक कई स्थानों पर आया मलबा अभी तक नहीं हटाया गया है। ऐसे में यह मलबा चारधाम यात्रा की रफ्तार में बाधक बन सकता है। हालांकि चारधाम यात्रा की सुरक्षा को देखते हुए संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर सुधार कार्य तेज कर दिए गए हैं। वर्तमान में तोताघाटी के ऊपरी हिस्से बछेलीखाल से तीनधारा, देवप्रयाग महाविद्यालय, मूल्यगांव और एनएचपीसी बैंड जैसे क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील बने हुए हैं।
बछेलीखाल, धौलीधार और शिवमूर्ति पंतगांव के पास लगातार मलबा आने से राजमार्ग कई जगहों पर संकरा हो गया है। यात्रा सीजन शुरू होने में अब मात्र कुछ ही दिन का समय शेष रहने से इन स्थानों पर सड़कों की स्थिति सुधारना चुनौती साबित होगा। वहीं एनएच के अधिशासी अभियंता राजबीर सिंह चौहान ने बताया कि चारधाम यात्रा की संवेदनशीलता को देखते हुए कौडियाला से मूल्यगांव तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बछेलीखाल धौलीधार जैसे अति-संवेदनशील स्थानों पर दो मशीनें लगातार मलबा हटाने और चौड़ीकरण के काम में लगी हुई हैं जिसे एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर मशीनें भी तैनात की गई हैं ताकि यात्रा मार्ग पर जाम की स्थिति न बने और यातायात सुचारु रहे। पहाड़ियों के स्थायी ट्रीटमेंट और पुश्ता निर्माण का कार्य दिसंबर तक जारी रहेगा जिससे भविष्य में इन भूस्खलन क्षेत्रों को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके।
Trending Videos