सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   A district panchayat member threatened a hunger strike

Pauri News: जिला पंचायत सदस्य ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 31 Mar 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
A district panchayat member threatened a hunger strike
देवप्रयाग में शराब के ठेके के विरोध में धरने पर बैठी म​हिलाएं। संवाद
विज्ञापन
- शराब की दुकान को हटाने की मांग के लिए ग्रामीण महिलाओं का धरना 17 वें दिन भी जारी
Trending Videos

देवप्रयाग। तीर्थनगरी देवप्रयाग से शराब की दुकान को हटाने की मांग के लिए ग्रामीण महिलाओं का धरना 17 वें दिन भी जारी है।महिलाओं की ओर से शराब ठेके हटाने के लिए मंगलवार को कीर्तन भजन के माध्यम से विरोध किया गया।

इस मौके पर आंदोलन का नेतृत्व कर रही जिला पंचायत सदस्य पुष्पा रावत और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीताराम राणाकोटी का कहना है कि अब धैर्य की सीमा समाप्त हो रही है। उन्होंने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्रशासन शराब के ठेके को आबादी क्षेत्र से स्थानांतरित करने का ठोस आश्वासन और लिखित आदेश जारी नहीं करता है, तो वे अपने आंदोलन को और उग्र करते हुए आमरण अनशन शुरू कर देंगे। धरना स्थल पर उपस्थित महिलाओं का कहना है कि तीर्थनगरी की मर्यादा और स्थानीय परिवारों के भविष्य को देखते हुए इस दुकान का यहां से हटना अनिवार्य है। मंगलवार को धरने पर मुख्य रूप से कैलाशी देवी और सुनीता देवी सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं, जिन्होंने सुर में सुर मिलाते हुए कहा कि जब तक ठेका हट नहीं जाता, तब तक उनका यह सत्याग्रह समाप्त नहीं होगा। आंदोलनकारियों ने साफ किया कि प्रशासन जनभावनाओं की अनदेखी कर रहा है, जिसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जारी--राजेश
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed