सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Allegations of demolition of cowshed

Pauri News: गोशाला तोड़े जाने का लगाया आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Tue, 24 Mar 2026 05:32 PM IST
विज्ञापन
Allegations of demolition of cowshed
विज्ञापन
श्रीनगर। भक्तियाना में पराग डेयरी के पास श्रीकृष्णा गोधाम की गोशाला को तोड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया। गोशाला की संचालिका कुसुमलता मंमगाई ने आरोप लगाया कि गोशाला संचालन के लिए पूर्व में उन्होंने डीएम से स्वीकृति लेकर अस्थायी तौर पर गोशाला का निर्माण किया था। मगर बीते 20 मार्च को नगर निगम, प्रशासन व पराग डेयरी की शह पर कुछ लोगों ने उनकी गोशाला को तोड़ दिया। इससे यहां रह रहे गोवंश को बारिश में रहना पड़ा। कहा कि इनमें से कई गोवंश को खुरपका रोग भी है। ऐसे में उनके लिए रहने की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने इस मामले में प्रशासन से उचित कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
Trending Videos






मां भगवती एवं काल भैरव पाठ का समापन
श्रीनगर। श्रीकोट गंगानाली में चैत्र नवरात्र में आयोजित मां भगवती एवं काल भैरव पाठ का समापन हो गया। आयोजन हरिभजन शाह ने बताया कि पूजन कार्यक्रम शुरू होने से पहले देवप्रयाग में देवी देवताओं को पवित्र स्नान कराया गया उसके बाद कलश यात्रा भी निकाली गई। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आयोजन में चंद्रप्रकाश, दिनेश चंद्र, जगदीश चंद्र, सिकंदर कुमार, कुसुमलता शाह, अमित शाह, सुमन, रूचि, कुसुम, मीना देवी, आशा देवी आदि ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed