सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Power Department's Shock Streetlights Disconnected Over Unpaid Dues of Lakhs; Darkness Grips Srinagar

बिजली विभाग का शॉक: 35 लाख नहीं चुकाए तो काट दी स्ट्रीट लाइट, श्रीनगर में छाया अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Power Department's Shock Streetlights Disconnected Over Unpaid Dues of Lakhs; Darkness Grips Srinagar
श्रीनगर काला रोड़ पर इस तरह से छाया अंधेरा ------ संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख इलाकों में शनिवार शाम से अंधेरा छाया हुआ है। विद्युत विभाग ने बकाया बिलों का भुगतान न होने पर सख्त रुख अपनाते हुए नगर निगम के पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) के कनेक्शन काट दिए हैं। इस कटौती से बिलकेदार, गंगा दर्शन, गोला बाजार, काला रोड, गणेश बाजार और नर्सरी रोड जैसे क्षेत्र पूरी तरह अंधेरे में डूबे हुए हैं।जानकारी के अनुसार, नगर निगम पर विद्युत विभाग का लगभग 35 लाख रुपये का बिल लंबे समय से बकाया है। विभाग द्वारा पिछले कई महीनों से मौखिक और लिखित रूप में भुगतान का अनुरोध किया जा रहा था। विभाग ने 17 फरवरी को भी नगर निगम को अंतिम चेतावनी पत्र जारी किया था, लेकिन बजट की कमी का हवाला देकर बिल जमा नहीं कराया गया।स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण शनिवार शाम से ही बाजारों और मुख्य सड़कों पर आवाजाही मुश्किल हो गई। स्थिति इतनी विकट रही कि अंधेरे के कारण राहगीरों को आगे का रास्ता तक दिखाई नहीं दे रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी रविवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले स्थानीय निवासियों को हुई, जिन्हें घने अंधेरे के बीच असुरक्षित महसूस करना पड़ा।
Trending Videos

विद्युत विभाग के अवर अभियंता यतेन्द्र कुमार ने बताया कि सितंबर माह से बिलों का भुगतान लंबित है। उन्होंने कहा, हमने नगर आयुक्त को भुगतान के लिए बार-बार पत्र लिखे, लेकिन जब बजट न होने की बात कहकर बिल जमा नहीं हुआ, तो शनिवार को कनेक्शन काटने की कार्रवाई करनी पड़ी। इसके साथ ही एडिशनल सिक्योरिटी रिक्वायर्ड के अनुसार वांछित जमानत राशि भी कार्यालय में जमा करने को कहा गया है, जिसकी प्रतिलिपि महापौर को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त रविराज सिंह बंगारी ने कहा कि कनेक्शन कटने का मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ऐसा हुआ है, तो विद्युत विभाग से वार्ता कर जल्द ही कनेक्शन जुड़वाने का प्रयास किया जाएगा ताकि जनता को हो रही असुविधा को दूर किया जा सके।

श्रीनगर काला रोड़ पर इस तरह से छाया अंधेरा ------ संवाद

श्रीनगर काला रोड़ पर इस तरह से छाया अंधेरा ------ संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed