सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Kamala Nehru Award to mothers of meritorious students

Pauri News: मेधावी छात्रों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Mon, 30 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
Kamala Nehru Award to mothers of meritorious students
विज्ञापन
देवप्रयाग/श्रीनगर। सरस्वती मंदिर इंटर काॅलेज देवप्रयाग में वार्षिक परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगिता के सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। वहीं हाईस्कूल, इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डबली देवी कोटियाल, सुनीता ध्यानी, ममता ध्यानी, विनीता ध्यानी, ऋतु मिश्रा तथा सीमा मिश्रा को एक हजार की धनराशि व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कोटियाल, प्रबंधक भगवती प्रसाद कोटियाल, प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र शर्मा, शिशु मंदिर प्रधानाचार्य राजेश पंचपुरी आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर का वार्षिक परीक्षाफल सोमवार को घोषित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चंद्र मैठाणी ने बताया कि परीक्षाफल में श्रद्धा मेवाड़ ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इशिता ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय एवं शौर्य डबराल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed