सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Drunken Disorder: Three Youths Arrested on Charges of Misbehaving with Women

नशे में हुड़दंग: महिलाओं से अभद्रता के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Sun, 29 Mar 2026 07:30 PM IST
विज्ञापन
Drunken Disorder: Three Youths Arrested on Charges of Misbehaving with Women
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में सार्वजनिक स्थान पर शराब के नशे में हुड़दंग और महिलाओं से अभद्रता करने के आरोप में तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
Trending Videos


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात को तीन युवक शराब पीकर हंगामा कर महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सौरभ सिंह निकवासी नौलापुर थलीसैंण जनपद पौड़ी, रोहित सिंह निवासी मचकंडी उखीमठ, रुद्रप्रयाग और रोहित कुमार पमसोला, कल्जीखाल, पौड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज किया गया है। जारी--धनवीर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed