सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Movement for the route continues, getting support

Pauri News: मार्ग के लिए आंदोलन जारी, मिल रहा समर्थन

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Fri, 06 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
Movement for the route continues, getting support
विज्ञापन
फोटो
Trending Videos




श्रीनगर। कीर्तिनगर विकासखंड के पांडव गांव में ग्रामीणों का पांडव मार्ग को नैलचामी-गंडराखाल मार्ग से जोड़ने की मांग के लिए चल रहा धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन आंदोलन को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने समर्थन दिया। ग्रामीणों ने कहा यदि उनकी मांग पर अमल नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
लोस्तु बडियार समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप गोदियाल ने कहा कि पांडव मार्ग को नैलचामी-गंडराखाल से जोड़ने से लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। मार्ग बनने से घनसाली, नैलचामी वाला क्षेत्र बडियारगढ़ से जुड़ जााएगा जिससे लोगों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। इस मौके पर रामलाल गोदियाल, धर्म सिंह बत्र्वाल, वीरबल सिंह, कुलदीप सिंह, कमल सिंह, प्रताप सिंह, सुदामा प्रसाद गोदियाल, महावीर प्रसाद, हरीश प्रसाद, मंशाराम और नैन सिंह आदि मौजूद रहे। वंाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed