{"_id":"69aabe999893768674022c27","slug":"womens-honor-ceremony-and-chakravyuh-will-be-staged-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-120850-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: महिला सम्मान समारोह एवं चक्रव्यूह का मंचन होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: महिला सम्मान समारोह एवं चक्रव्यूह का मंचन होगा
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। नगर निगम की ओर से रामलीला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सात मार्च को महिला सम्मान समारोह एवं मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिलाओं की ओर से भव्य चक्रव्यूह का मंचन किया जाएगा। मेयर आरती भंडारी ने बताया कि कार्यक्रम दोपहर ढाई बजे से शुरू हो जाएगा। उन्होंने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। संवाद
-- -
गढ़वाल विवि में हिमाद्री नाट्य समारोह कल
श्रीनगर। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज(संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार) एवं हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की ओर से 8 से 12 मार्च तक हिमाद्री नाट्य समारोह आयोजित किया जाएगा। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित लोक कला एवं संस्कृति निष्पादन केंद्र के प्रेक्षागृह में होने वाले नाट्य समारोह के आयोजन की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं। विभाग के उप निदेशक डाॅ. संजय पांडेय ने बताया कि 8 मार्च को खिड़की, नौ मार्च को सिरफिरों का घर, 10 मार्च को लोक माता अहिल्याबाई, 11 मार्च को माउस ट्रैप व 12 मार्च को सतनाम वाहेगुरू नाटकों का मंचन होगा। नाट्य समारोह में नामी कलाकार पहुंचेंगे। संवाद
Trending Videos