{"_id":"6a0715db9967b791fb0f6554","slug":"pinder-house-wins-overall-intramural-champion-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122696-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: पिंडर हाऊस बना ओवरऑल इंट्राम्यूरल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: पिंडर हाऊस बना ओवरऑल इंट्राम्यूरल चैंपियन
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के शारीरिक शिक्षा विभाग की वार्षिक प्रतियोगिता की विजेता टीम को किया गया पुरस्कृत---
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- अभिषेक, दीप्ति, अनुराग और प्रीती के नाम रहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब
श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के शैक्षणिक सत्र 2025-26 की शारीरिक शिक्षा विभाग की वार्षिक इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता में पिंडर हाउस ओवरऑल चैंपियन बना। समापन अवसर पर बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पिंडर हाउस ने अलकनंदा हाउस को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में अभिषेक गौतम (एमपीएड) को पुरुष वर्ग में व दीप्ति (बीपीएड) को महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
कुल छह खेलों में महिला और पुरुष वर्गों में आयोजित हुई इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता में पिंडर हाउस, अलकनंदा हाउस, मंदाकिनी हाउस और भागीरथी हाउस ने बेहतरीन प्रदर्शन कर अव्वल स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के नियमानुसार टाई ब्रेक करते हुए पिंडर हाउस को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। इंट्राम्यूरल प्रतियोगिताओं में सभी खेलों में अपने प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में अनुराग नेगी (बीपीएड)और महिला वर्ग में प्रीति रावत (एमपीएड) को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि एनआइटी श्रीनगर के कुलसचिव डॉ. हर मौलि आजाद ने सभी विजेता खिलाड़ियों को विजेता ट्रॉफी और व्यक्तिगत पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। उन्होंने छात्रों के खेल प्रदर्शन और आयोजन कौशल की तारीफ करते हुए इस अनुभव लाभ उठाकर एक कुशल शारीरिक शिक्षक बनने के लिए और परिश्रम करने का आह्वान किया। इंट्राम्यूरल प्रतियोगिता के आयोजन में डॉ. गुरदीप सिंह, डाॅ. मुकुल पंत आदि ने सहयोग दिया।
Trending Videos