{"_id":"69f3558dbd4ade583808401b","slug":"pratishtha-prisha-negi-and-yashika-topped-in-intermediate-and-naisa-ghildial-topped-in-high-school-shrinagar-news-c-53-1-sri1002-122284-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: इंटर में प्रतिष्ठा, प्रिशा नेगी व यशिका और हाईस्कूल में नाइसा घिल्डियाल ने किया टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: इंटर में प्रतिष्ठा, प्रिशा नेगी व यशिका और हाईस्कूल में नाइसा घिल्डियाल ने किया टॉप
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Thu, 30 Apr 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
शत प्रतिशत रहा सेंट थेरेसाॅस कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम
सीआईएससीई का परीक्षा परिणाम जारी, इंटर विज्ञान वर्ग में प्रतिष्ठा मेवाड़ ने 97.50 प्रतिशत के साथ किया टॉप
हाईस्कूल में 98.2 प्रतिशत के साथ नाइसा घिल्डियाल बनी टॉपर
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। सीआईएससीई की इंटर की परीक्षा में सेंट थेरेसाॅस कान्वेंट स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय से 15 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इंटर में प्रतिष्ठा मेवाड़ ने 97.50 प्रतिशत अंकों और हाईस्कूल में नाइसा घिल्डियाल ने 98.2 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया।
इंटर विज्ञान वर्ग में प्रिशा नेगी ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है जबकि सार्थक सेमवाल ने 95.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप रैंक में दूसरा एवं अनुष्का रौतेला ने 94.75 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस में टॉप इलेवन में दीक्षा भंडारी, अक्षिता बुटोला, शौर्य सिंह कठैत, अक्षिता जोशी, अरहन उमर हुसैन, दृष्टि चमोली, जिज्ञासा व आकांक्षा नेगी ने जगह बनाई है। कॉमर्स संवर्ग में यशिका रावत ने 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि ह्यूमिनिटीज स्ट्रीम कला संवर्ग में प्रतिष्ठा मेवाड़ ने 97.50 प्रतिशत, तनिष्का ने 93.50 प्रतिशत और हर्षिता शुक्ला ने 92 प्रतिशत अंकों के साथ टॉपर में क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। दूसरी ओर आईसीएसई हाईस्कूल बोर्ड में भी विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 28 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। हाईस्कूल में नाइसा घिल्डियाल ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया। टी सर्वण कुमार ने 97.6 प्रतिशत और दिव्यांश भट्ट ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश: टॉप रैंक में द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिया भट्ट, अर्नव काला, देवांश सिंह नेगी, मिमांशा कोठियाल, ईशान असवाल, मनस्वनी थपलियाल, शौर्य, देवांश बहुगुणा ने टॉप इलेवन में जगह बनाई।
-- -- --
सैंजो स्कूल में हाईस्कूल में अनुप्रिया ने किया टॉप
कीर्तिनगर। सैंजो कान्वेंट स्कूल किलकिलेश्वर का आईसीएसई का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। छात्रा अनुप्रिया ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंजलि बंगवाल ने 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा अराध्या जोशी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्या सिस्टर नेजी जोसेफ ने बताया कि कक्षा 10वीं में कुल 37 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए और सभी सफल रहे। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधक फादर जिमी आइज़क, प्रधानाचार्या सिस्टर नेजी जोसेफ ने विद्यार्थियों को बधाई दी। संवाद
सिविल सर्विसेज, सीए, इंजीनियरिंग में बनाएंगे कॅरिअर
श्रीनगर। इंटर की परीक्षा में सेंट थेरेसास कान्वेंट स्कूल श्रीनगर की टॉपर प्रतिष्ठा मेवाड़ सिविल सर्विसेज के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। उनके पिता भगवान सिंह मेवाड़ बिजनेसमैन और माता रजनी मेवाड़ गृहिणी हैं। प्रतीक्षा बताती हैं कि वह विद्यालय में सिलेबस कवर करने के साथ ही घर में रिविजन पर पूरा ध्यान देती थीं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता, पिता व शिक्षकों को दिया।
साइंस स्ट्रीम में टॉपर रही प्रिशा नेगी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। उनके पिता डाॅ. योगेश कुमार नेगी रानीचौरी कॉलेज ऑफ फारेस्ट्री में प्रोफेसर हैं। माता डाॅ. दीप्ति प्रभा गढ़वाल विवि के सीड साइंस विभाग में प्रोफेसर हैं। वह प्रतिदिन पांच-छह घंटे पढ़ाई करती हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में टॉपर रहीं यशिका रावत सीए बनना चाहती हैं। उनके पिता जगदीप रावत व्यापारी हैं जबकि माता शकुंतला रावत शिक्षिका हैं। वहीं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में विद्यालय की टॉपर नाइसा घिल्डियाल इंजीनियर बनना चाहती हैं। नाइसा के पिता देवेश घिल्डियाल कंप्यूटर रिलेटेड बिजनेस से जुड़े हैं जबकि माता किरन घिल्डियाल गृहिणी हैं। नाइसा भी रोज तीन-चार घंटे पढ़ाई करती हैं। सभी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया।
Trending Videos