सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pauri News ›   Garbage fire in trenching ground

Pauri News: ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग

संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी Updated Thu, 30 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Garbage fire in trenching ground
विज्ञापन
श्रीनगर। गिरगांव के पास नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा कूड़े में आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में धुआं फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिलकेदार निवासी हरीश उनियाल और देव सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग से उठने वाला धुआं आसपास के गांवों के साथ बिलकेदार क्षेत्र तक फैल गया जिससे लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने नगर निगम से ट्रंचिंग ग्राउंड में बार-बार लगने वाली आग की घटनाओं पर रोक लगाने और स्थायी समाधान की मांग की। वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार ने बताया कि इन दिनों ट्रंचिंग ग्राउंड के आसपास जंगलों में आग लगी हुई है। संभव है कि हवा के साथ उड़कर आई चिंगारी कूड़े तक पहुंची हो और आग लग गई। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed