{"_id":"69f88c5fb81c1e041d0647df","slug":"district-magistrate-makes-e-filing-mandatory-issues-instructions-on-public-problems-pauri-news-c-51-1-pri1001-114188-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: जिलाधिकारी ने अनिवार्य की ई-फाइलिंग, जन समस्याओं पर निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: जिलाधिकारी ने अनिवार्य की ई-फाइलिंग, जन समस्याओं पर निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए ई-ऑफिस के तहत ई-फाइलिंग प्रणाली को अनिवार्य रूप से अपनाने का निर्देश दिया। साथ ही, सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों के समयबद्ध समाधान पर भी जोर दिया।
जिलाधिकारी ने पूर्व में दर्ज प्रकरणों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने अतिवृष्टि और तूफान से बाधित विद्युत आपूर्ति का संज्ञान लिया। इससे पेयजल पंपिंग भी प्रभावित हुई थी। उन्होंने जल संस्थान को पंपिंग कार्य का लॉग प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। ऊर्जा निगम को सभी प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए। न्यू बसअड्डा निवासी मोहित सिंह ने पेयजल समस्या की शिकायत की। इस पर जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजा गया। धौलकंडी, बेलकंडी और कोस्याल जैसे क्षेत्रों में बंदरों और तेंदुए की समस्या सामने आई।
इस अवसर संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, डीएफओ महातिम यादव, सीएमओ डॉ. शिव मोहन शुक्ला, अधीक्षण अभियंता जल संस्थान प्रवीण सैनी, डीडीओ मनविंदर कौर, सीईओ अत्रेश सयाना, डीपीआरओ जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos