{"_id":"69f8a4f7e1d017f66b0ea3d5","slug":"35-lakh-rupees-approved-for-chandrabadni-mini-stadium-shrinagar-news-c-53-1-sdrn1038-122386-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pauri News: चंद्रबदनी मिनी स्टेडियम के लिए 35 लाख स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri News: चंद्रबदनी मिनी स्टेडियम के लिए 35 लाख स्वीकृत
संवाद न्यूज एजेंसी, पौड़ी
Updated Mon, 04 May 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- दर्शकदीर्घा व शेड का किय जाएगा निर्माण
श्रीनगर। विकासखंड देवप्रयाग के अंतर्गत चंद्रबदनी (नैखरी) स्थित मिनी स्टेडियम में अब खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों के लिए भी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। भारत सरकार ने इसके कलए 35 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। श्रीदेव सुमन विवि परिसर के समीप स्थित इस स्टेडियम में विवि में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं नियमित रूप से खेल अभ्यास करते हैं। हालांकि स्टेडियम बनने के बाद से अब तक यहां दर्शकों के लिए पर्याप्त सुविधाएं विकसित नहीं हो पाई थीं जिससे असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। अब स्वीकृत धनराशि से स्टेडियम में दर्शकों के लिए स्थायी दर्शकदीर्घा व शेड का निर्माण भी किया जाएगा। साथ ही, स्टेडियम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर के चारों ओर सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। स्थानीय निवासियों और खेल प्रेमियों का कहना है कि सुविधाएं विकसित होने से न केवल स्थानीय स्तर पर खेलों को बढ़ावा मिलेगा बल्कि भविष्य में यहां बड़े स्तर की प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा।
Trending Videos